राज्य
Trending

उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला-बागी मंत्रियों के विभाग दूसरे मंत्रियों को दिए…एकनाथ शिंदे का मंत्रालय सुभाष देसाई को सौंपा

महाराष्ट्र में जारी सियासी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए नौ मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को सौंप दिए हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि बागी मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि प्रशासन चलाने में आसानी हो

महाराष्ट्र में जारी सियासी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए नौ मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को सौंप दिए हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि बागी मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि प्रशासन चलाने में आसानी हो।

ठाकरे ने कहा कि जनहित से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के चलते रहें, इसलिए 5 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को सौंपे गए हैं। एकनाथ शिंदे का शहरी विकास मंत्रालय सुभाष देसाई को सौंपा गया। गुलाबराव पाटिल का विभाग अनिल परब को दिया गया है। वहीं दादाजी भूसे और संदिपान भुमरे का विभाग शंकरराव गडाख को, उदय सामंत का विभाग आदित्य ठाकरे को दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button