uttar pradesh

उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई होना तय- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई होना तय है। लगातार पांच चरणों के मतदान में भाजपा का ग्राफ गिरता रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई होना तय है। लगातार पांच चरणों के मतदान में भाजपा का ग्राफ गिरता रहा है। पूर्वांचल से भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया होगा। समाजवादी पीडीए (परिवार इंडिया गठबंधन) जिस तरीके से मिलकर भाजपा का सफाया कर रहा है, उससे साफ जाहिर है कि छठवें और सातवें चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन लोकसभा की 27 की 27 सीटें जीतकर इतिहास रचने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इलेक्टोरल बांड से वसूली कर ली। कंपनियों ने महंगाई बढ़ाकर लोगों को लूटा है। इसलिए भाजपा जनता के मुद्दों से मुंह चुरा रही है और मतदाताओं को दूसरे मुद्दों से भटकाने में लग गई है। नौकरी और रोजगार के सभी अवसर बंद हैं। बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। सरकार पेपर लीक कराकर पेपर रद्द करने का बहाना बनाकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। 30 लाख नौकरियां खाली हैं पर भाजपा सरकार भर्ती नहीं कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब ज्यादा गरीब हुआ है जबकि बड़े-बड़े उद्योगपतियों का बैंक से लिया गया 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने के बाद उन्हें फिर कर्ज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button