Uncategorized

उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों को नगर निकायों में सभासद मनोनीत करें- अभिमन्यु गुप्ता

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा जी ने कहा कि आगामी 8व9 सितंबर को आगरा में प्रांतीय आम सभा एवं तृयवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मंडलीय बैठक व्यापारी भवन रेलवे रोड सहारनपुर में सभा को संबोधित करते हुए बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने मांग की नगर पंचायत नगर पालिका परिषद महानगरपालिका परिषद एवं नगर निकायों में सरकार द्वारा आगामी कुछ दिनों में मनोनेनायान द्वारा सभासद नियुक्त किए जाने हैं। तो सरकार से मांग करते हैं कि 50% व्यापारी समुदाय को मानोनयन में आरक्षण दिया जाए जिससे नगरों में व्यापारी समस्याओं पर ध्यान देकर निदान किया जा सके उनकी बात का समर्थन सहारनपुर के मेयर संजीव बालिया ने भी किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा जी ने कहा कि आगामी 8व9 सितंबर को आगरा में प्रांतीय आम सभा एवं तृयवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम है। जिसमें सभी जिले से नगर अध्यक्ष नगर महामंत्री नगर कोषाध्यक्ष एवं अन्य सहयोगी सदस्य व्यापारी वोट करेंगे। बैठक में मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल जी ने जीएसटी विसंगति की ओर ध्यान दिलाया और उनके निदान की मांग की और आपने चार बार सांसद रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी को भारत रत्न देने की मांग की जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष श्यामलि के जिला अध्यक्ष सहारनपुर के जिला अध्यक्ष शीतल टंडन जी शामली महानगर अध्यक्ष भसीन जी बागपत के जिला महामंत्री पंकज गुप्ता बागपत नगर अध्यक्ष मनोज गोयल सहित सैकड़ो व्यापारियों ने भाग लिया बैठक में अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में बागपत की ओर से व्यापार मंडल की सदस्यता एवं सहयोग राशि 110500/ प्रांतीय अध्यक्ष जी को भेंट की आपने बागपत टीम की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button