uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भदोही के औराई थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि दो मई की सुबह जब उनकी पत्नी मवेशियों को चारा डालने गई थी तभी अचानक रमाशंकर ने पीछे से आकर रुमाल से उसका मुंह दबाया और खींचकर वहां सुनसान मकान में ले गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वहां ले जाकर आरोपी ने पीड़िता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि शिकायत में रमाशंकर पर महिला को उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 11 मई को रमाशंकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि एक माह से फरार आरोपी रमाशंकर (40) को बृहस्पतिवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button