देश
Trending

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में टेंपो-टैंकर की टक्कर में 8 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

प्रतापगढ़ (यूपी)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर में एक टैंकर की टक्कर से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना लीलापुर के मोहनगंज बाजार में हुई.

टेंपो प्रतापगढ़ की ओर से जा रहा था और टैंकर मोहनगंज की ओर से आ रहा था। तेज रफ्तार टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ लीक होने लगा, जिसके बाद सड़क पर यातायात रोक दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button