उत्तर प्रदेश एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक टीम से शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी शंकर कनौजिया मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसटीएफ टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसटीएफ टीम ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शंकर दोहरीघाट इलाके में डकैती के दौरान विंध्याचल पांडे नाम के एक व्यक्ति की हत्या के बाद 2011 से फरार था और फरार रहते हुए वह डकैती व अन्य अपराध करता रहा।
पुलिस के अनुसार जुलाई 2024 में, उसने महाराजगंज से शैलेंद्र सिंह का अपहरण किया और बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।



