crime
Trending

उत्तराखंड के काठगोदाम में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार

हल्द्वानी। उत्तराखंड के काठगोदाम में सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने प्लान बी स्पा पर छापा मारा। मौके पर पलिस को कॉलगर्ल भी मिली। साथ ही पुलिस की छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कर रही थी। तभी नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की ।

जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। डर से स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में दुबक गईं।

पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

तभी दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद निवासी अरुण गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे था। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते हैं। काम का पैसा रिशेप्सन पर ही जमा हो जाता है। पुलिस कालगर्ल की काउंसिलिंग करा रही है।

वहीं काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पता चला कि विगत 30 मई के बाद से स्पा में आने वाले लोगों का कोई लेखा- जोखा रजिस्टर में दर्ज नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button