Uncategorized

उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के गन्ना विकास प्रमुख किसानों की बैठक का आयोजन

पुरकाजी।उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के गन्ना विकास प्रमुख ने ग्राम लखनौती में ग्राम प्रधान के निवास पर किसानों की एक बैठक का आयोजन कर गन्ने में लगने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके निदान के बारे में बताया है।
किसानों की बैठक को गन्ना विकास प्रमुख सरदार सिंह राणा ने संबोधित करते हुए कहा की किसान गन्ने की फसल में लगने वाली मुख्य बीमारी चोटी बेदक स्टेम जीडीएस पंखू बोइंग जैसी खतरनाक बीमारियों के बारे में बताते हुए उनके लक्षण एवं निदान की जानकारी दी तथा किसानों को गन्ने की फसल में लगाई जाने वाली दवाइयों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और किसानों को कहा की नकली कीटनाशक से बचने के लिए किसान उत्तम शुगर मिल से कोरोजन सहित आदि दवाइयां खरीद सकता है
बैठक में गन्ना प्रमुख सरदार सिंह राणा वरिष्ठ गन्ना प्रमुख अमित कुमार इस्पेक्टर विशाल तोमर के अलावा किसान चौधरी वेदपाल सिंह चांद वीर सिंह चौधरी जोगिंदर सिंह ब्रजवीर सिंह प्रिंस चौधरी सुमित चौधरी पंकज चौधरी जुगनू चौधरी के अलावा आदि किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button