राज्य
Trending

उच्च न्यायालय ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण आदेश किए जारी

पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं।

गुडग़ांव। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं
सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। गुडग़ांव से भी 4 अतिरिक्त न्यायाधीशों के स्थानांतरण विभिन्न जिलों में किए गए हैं और इसी प्रकार विभिन्न जिलों से 4 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण गुडग़ांव जिला न्यायालय में किए गए हैं। गुडग़ांव की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोना सिह को गुडग़ांव में ही फैमिली कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुडग़ांव में कार्यरत राज गुप्ता का स्थानांतरण नारनौल, अश्विनी कुमार का भिवानी, भावना जैन का झज्जर और अमित सहरावत का स्थानांतरण हिसार जिला न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेदप्रकाश को हिसार से गुडग़ांव फास्ट ट्रैक पॉक्सो एक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनीपत से राहुल बिश्रोई को गुडग़ांव में फास्ट ट्रैक दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई सौंपी गई है। पानीपत से तरुण सिंघल को भी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर गुउग़ांव में स्थानांतरित किया गया है। पानीपत में लेबर ट्रिब्यूनल में कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपम को भी गुडग़ांव लेबर कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभवत: सभी स्थानांतरित न्यायाधीश अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे और स्थानांतरित होने वाले न्यायाधीश अपने कार्य से मुक्त हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button