delhi
Trending

ईपीएफओ में जून में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी जुड़े

मौजूदा वर्ष के जून में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 10 लाख से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 15 लाख से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 58 हजार से अधिक कर्मचारी जोड़े गए हैं।

नयी दिल्ली। मौजूदा वर्ष के जून में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 10 लाख से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 15 लाख से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 58 हजार से अधिक कर्मचारी जोड़े गए हैं।
केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि जून 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) में कुल 10 लाख 54 हजार 261 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें सात लाख 73 हजार 864 पुरुष और 2 लाख 80 हजार 380 महिला शामिल हैं। सितंबर 2017 से जून 2022 तक ईपीएफओ में 5 करोड़ 59 लाख 27 हजार 788 कर्मचारी शामिल हो चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार इसी माह में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में 15 लाख 47 हजार 664 कर्मचारी शामिल हुई हैं। इनमें 12 लाख 60 हजार 915 पुरुष और दो लाख 86 हजार 695 महिला कर्मचारी जोड़ी गई है। इसके अलावा 54 कर्मचारी अन्य श्रेणी में है। सितंबर 2017 से जून 2022 तक ईएसआईसी से कुल 6 करोड़ 92 लाख सात हजार 212 कर्मचारी जुड़े हैं।
जून 2022 में राष्ट्रीय पेंशन योजना(एनपीएस) में कुल 58 हजार 425 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से केंद्र सरकार में 7935 कर्मचारी जुड़े हैं। इन कर्मचारियों में 1869 पुरुष और 6066 महिलाएं हैं।
राज्य सरकार में इसी माह में कुल 38 हजार 800 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से 10 हजार 591 पुरुष और 19 हजार 202 महिला कर्मचारी हैं। गैर सरकारी क्षेत्र में कुल 20 हजार 690 कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें से 5984 पुरुष और 14 हजार 698 महिलाएं हैं। सितंबर 2017 से लेकर जून 2022 तक एनपीएस में कुल 36 लाख 53 हजार 544 कर्मचारी शामिल हुए हैं।
सत्या,आशा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button