खेल

इस दिन टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे कोच गौतम गंभीर, इंग्लैंड सीरीज से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौटे मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को दोबारा टीम से जुड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा

पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौटे मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को दोबारा टीम से जुड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने ‘न्यूज एजेंसी’ से कहा,‘‘ उनकी मां की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गौतम (गंभीर) कल यहां से रवाना होने के बाद टीम से जुड़ेंगे।’’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच बंद स्टेडियम में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में हिस्सा नहीं लिया था।

उनकी अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस श्रृंखला से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी।

शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतने की तलाश में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button