देश
Trending

इटावा में पार्सल कोच में ओवरलोडिंग के चलती काफी देर तक रुकी ट्रेन

इटावा। कालका मेल सुपरफास्ट ट्रेन उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर पार्सल कोच में माल अधिक लदा होने के कारण करीब एक घंटे तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे इटावा के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरेश कुमार ने कहा, निरीक्षण के बाद, यह पाया गया कि ट्रेन के पार्सल कोच में माल की ओवरलोडिंग की समस्या थी, जिसके कारण ट्रेन के चलने में दिक्कत आई। अतिरिक्त सामान को हटाकर इस परेशानी को ठीक किया गया। ट्रेन के रुकने के दौरान बच्चों सहित यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button