देश-विदेश

इजराइली सेना की गाजा में युद्ध के नए चरण की योजना, 50 हजार रिजर्व सैनिकों की होगी तैनाती

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने गाजा के कुछ सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में अभियान के एक नए चरण को शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी।

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने गाजा के कुछ सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में अभियान के एक नए चरण को शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी।

अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सेना गाजा शहर के उन हिस्सों में अभियान चलाएगी, जहां इजराइली सेना ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है और जहां हमास अब भी सक्रिय है।

अधिकारी ने बताया कि सैन्य अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद योजना अब अंतिम चरण की ओर बढ़ेगी।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अभियान कब शुरू होगा।

अधिकारी ने बताया कि आने वाले महीने में 50,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया जाएगा, जिससे सक्रिय रिजर्व सैनिकों की संख्या लगभग दोगुनी होकर 1,20,000 हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button