uttar pradesh

इंसानियत हुई शर्मसार, जन्मदिन की पार्टी में डांस करने गई दो डांसर हुई दरिंदगी का शिकार

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। दरअसल, बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों  के साथ गांव के ही छह युवकों ने दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि सोनभद्र जिले की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी हैं। महदह स्थित एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों निजी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के ही छह युवक पहुंच गए। सभी युवकों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना की जानकारी दोनों डांसर ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िताओं की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​​​​​​​

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button