देश-विदेश
Trending

इंडोनेशिया में नौका डूबने से 11 लोगों की मौत, एक लापता

पेकनबारू। पश्चिमी इंडोनेशिया में 74 लोगों को ले जा रही एक नौका के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति अब भी लापता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेकनबारू तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख न्योमन सिदकार्य ने बताया कि बचावकर्मियों को अभी तक 11 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 62 लोगों को बचाया गया है, इनमें से कई लोग घंटों तक पानी में रहने के कारण बेहोश हो गए थे।

स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में एक पलटी हुई नौका (स्पीडबोट) पर खड़े लोग मछली पकडऩे वाली नौका तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सिदकार्य ने बताया कि एवलिन कैलिस्टा 01 नामक नौका में 68 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। अधिकतर लोग परिवार के सदस्यों के साथ ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने के लिए अपने गृहनगर से लौट रहे थे। रियाउ प्रांत में इंद्रगिरि हिलिर रीजेंसी के टेम्बिलाहन कस्बे में एक बंदरगाह से निकलने के करीब तीन घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर को नौका डूब गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button