आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची नोच खाया, डेढ़ साल के बच्चे की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल के भाई की हालत गंभीर बनी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल के भाई की हालत गंभीर बनी है। जिसे उपचार के लिए हैलेट में भर्ती कराया गया है। घटना के समय भाई-बहन अपने माता-पिता के साथ सो रहे थे। रात में आवारा कुत्ते दोनों को खींच ले गए। शोर शराबा सुनकर लोगों की आंखें खुली तो खौफनाक दृश्य सामने था। कुत्ते इतने खूंखार थे कि भगाने से भी नहीं भाग रहे थे। मोहल्ले वालों ने लाठी डंडे से जब हमला किया। तो भाग खड़े हुए। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और एसीपी बाबू पुरवा ने लोगों को समझने का प्रयास किया। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर पल के नीचे का है।

गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से बातचीत की। एसीपी बाबू पुरवा अमरनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




