आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज की कुछ वानिया अंसारी ने किया हापुड़ जिले का नाम रोशन
जनपद हापुड़ में दिनांक 12 दिसम्बर 2022 से 15 दिसम्बर 2022 तक होने वाली राज्य स्तर पर प्रदर्शनी रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में आयोजित की गई। 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज की कुछ वानिया अंसारी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने जिले हापुड़ का नाम रोशन किया। छात्रा ने वेस्ट मैटिरियल से फ्यूचर सिटी बनाई। कुछ वानिया अंसारी ने वेस्ट इलेक्ट्रानिक सामानो का प्रयोग कर सोलर चार्जिंग पाइंट, माइक्रोस्कोप, तापमान के आधार पर रंग बदलने वाला पेंट बनाया। इस कचरे से तैयार उपकरणों द्वारा भविष्य मे इकोफ्रेंडली तरीके से इंसान की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान आकर्षित किया। जो पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है। विद्यालय के प्रबन्धक महोदय श्री प्रमोद कुमार गर्ग व प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गौतम जी ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भैतिक विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती प्रतिभा सिंह व विज्ञान अध्यापिका कु० नाजनीन जहाँ के मार्गदर्शन मे छात्रा ने अपने मॉडल को राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया।


