हेल्थ

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब 15 फरवरी तक चलेगा अभियान

बुलंदशहर। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जनपद में अब 15 फरवरी तक अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में शिविर लगाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनपद के शहरी क्षेत्र में छह से नौ फरवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चार दिवसीय अभियान चलाया गया था। इस चार दिवसीय अभियान में पांच हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया- सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी की सूची में शामिल लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जनपद के गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर लाभार्थियों के  आयुष्मान कार्ड बनवा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा के निर्देश पर जनपद में 15 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी का नाम सूची में होना जरूरी है। योजना की सूची के आधार पर ही लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनवाने के लिए योजना का पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड जरूरी है। आयुष्मान भारत योजना के पत्र व राशन कार्ड, आधार कार्ड के बिना आयुष्मान कार्ड बनाना संभव नहीं है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. गौरव सक्सेना ने बताया जनपद में छह से नौ फरवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पांच हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी व निजी अस्पताल में प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक उपचार का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। उन्होंने बताया- मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button