Uncategorized
Trending
आयुक्त ने किया आयुक्त कार्यकक्ष के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण
कार्यालय आयुक्त स्थित आयुक्त कार्यकक्ष का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आज आयुक्त मेरठ मंडल श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

मेरठ। कार्यालय आयुक्त स्थित आयुक्त कार्यकक्ष का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आयुक्त मेरठ मंडल श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री रतन कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अपर आयुक्त श्री महेंद्र प्रसाद एवं श्रीमती प्रवीणा अग्रवाल सहित समस्त कमिश्नरी स्टाफ उपस्थित रहा।


