delhi
Trending

आफताब ने दायर की जमानत याचिका, साकेत कोर्ट में आज होगी सुनवाई

अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब पूनावाला ने जमानत के लिए शुक्रवार को साकेत कोर्ट का रुख किया। आरोपी के वकील ने यह जानकारी दी। आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

पूनावाला के वकील ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी आज याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र अभी दाखिल किया जाना है इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई कारण नजर नहीं आता। पूनावाला की न्यायिक हिरासत 9 दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button