World
Trending
आपसी गोलीबारी में दो लोगों की मौत,10 अन्य लोग घायल
अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई

वाशिंगटन। अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं।

स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइटक्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में रविवार को स्थानीय समयानुसार 01:27 बजे गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई हैं जबकि दस अन्य घायलों को निकट के अस्पतालों में ले जाया गया हैं।
मीडिया के अनुसार पुलिस ने अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है और इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।



