हेल्थ
Trending

आपकी ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है कॉफी

कॉफी का सेवन करना हम सभी को अच्छा लगता है। खासतौर से, ठंड के मौसम में हम ना केवल सुबह-सुबह कॉफी का सेवन करते हैं, बल्कि दिनभर में कई सिप कॉफी लेना पसंद करते हैं। यह आपको एकदम से तरोताजा महसूस करवाता है

कॉफी का सेवन करना हम सभी को अच्छा लगता है। खासतौर से, ठंड के मौसम में हम ना केवल सुबह-सुबह कॉफी का सेवन करते हैं, बल्कि दिनभर में कई सिप कॉफी लेना पसंद करते हैं। यह आपको एकदम से तरोताजा महसूस करवाता है। जब कभी हम ठंडक महसूस करते हैं या फिर काम करते हुए थक जाते हैं तो ऐसे में कॉफी पीने की इच्छा होती है।

हो सकता है कि आप भी ऐसा ही करती होगी। यकीनन एक या दो कप कॉफी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा कॉफी पीती हैं तो इससे आपकी सेहत यहां तक कि आपकी ओरल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि कॉफी का सेवन आपकी ओरल हेल्थ को किस तहर प्रभावित कर सकता है

अगर आपको अब अपने दाग बदरंग या दागदार नजर आने लगे हैं तो हो सकता है कि इसके पीछे आपकी कॉफी पीने की लत हो सकती है। जब आप दिन में कई कप कॉफी पीते हैं तो ऐसे में आपके दांतों पर इसका असर पड़ सकता है। भले ही आपको अपने दांतों का सरफेस स्मूद नजर आए, लेकिन आपके दांतों को कवर करने वाली इनेमल की परत में कई दरारें होती हैं। कॉफी जैसे पेय पदार्थों के कारण कई पिगमेंट इन दरारों में एम्बेड हो जाएंगे, जिससे आपके दांतों में स्टेन नजर आ सकता है। coffee side effects on oral health

कॉफी न केवल आपके दांतों के इनेमल के रंग को प्रभावित करती है। बल्कि जब आप इस कैफीनयुक्त ड्रिंक को अत्यधिक मात्रा में पीते हैं तो इससे दांतों के इनेमल को नष्ट भी कर सकता है। दरअसल, कॉफी में पाए जाने वाले विभिन्न एसिड आपके दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकते हैं, जिससे फूड पार्टिकल्स और बैक्टीरिया दांतों में रिस सकते हैं। जब बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों के टिश्यू में रिसते हैं तो इससे कैविटीज से लेकर मसूड़ों की बीमारी का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

ओरल हाइजीन के लिए लार एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आपके मुंह को नम रखता है और फूड पार्टिकल्स व बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है। लार में ऐसे कई मिनरल्स होते हैं जो दांतों के इनेमल को रिबिल्ड करने में भी मददगार साबित होते हैं। लेकिन जब आप कॉफी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपका मुंह सूख जाता है और लार का उत्पादन कम हो जाता है। जिससे आपकी ओरल हेल्थ पर भी विपरीत असर पड़ता है। जब आपके मुंह में सही तरह से लार नहीं बनती है, तो इससे मसूड़े के टिश्यू में जलन की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं, लार की कमी के कारण मसूड़ों, जीभ और मुंह के अंदर घाव विकसित हो सकते हैं।

आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन बहुत अधिक कैफीनयुक्त कॉफी पीने से आपका नर्वस सिस्टम उत्तेजित हो सकता है। इस तनाव के कारण लोगों को ब्रुक्सिज्म से लेकर अन्य कई डेंटल डिसऑर्डर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके दांतों की कई परेशानियों को जन्म दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button