delhi

आतिशी के CM होने पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए सीएम के लिए आतिशी का नाम प्रस्तावित किया।

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए सीएम के लिए आतिशी का नाम प्रस्तावित किया। अधिकांश विधायकों ने इस पर सहमति जतायी. जब विधायक दल की बैठक स्थगित हुई और वोटिंग खत्म हुई तो आतिशी के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। हालांकि, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है।

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने दावा किया कि उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फँसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!

आतिशी को आप विधायक दल का नेता और दिल्ली का नया सीएम चुने जाने के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली आप विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को अगले दिल्ली चुनाव तक सीएम की जिम्मेदारी दी गई। विपरीत परिस्थितियों में हमें यह जिम्मेदारी देनी पड़ी।’ दिल्ली के मंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र की बीजेपी सरकार, पूरी बीजेपी, देश के पीएम ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए साजिश रची और एजेंसियों का दुरुपयोग किया। जिस तरह से देश में सरकारें गिराई गईं, उसी तरह दिल्ली सरकार को भी गिराने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी एकता और काम जारी रखा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल से इस्तीफा देने का प्रयास किया ताकि वे सरकार को गिरा सकें। लेकिन दिल्ली के लोगों के हित में, अरविंद केजरीवाल ने जेल से इस्तीफा नहीं देने और वहीं से सरकार चलाने का फैसला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button