Uncategorized
Trending

आतिशबाजी के दौरान बिटोडो में लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया

ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज में रविवार की दोपहर को एक बारात में आतिशबाजी के दौरान गांव के समीप रखे आधा दर्जन बिटोडा में भयंकर आग लग गयी।

मीरापुर। ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज में रविवार की दोपहर को एक बारात में आतिशबाजी के दौरान गांव के समीप रखे आधा दर्जन बिटोडा में भयंकर आग लग गयी। आग लगने के बाद बारातियों मे हा हाकार मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस के माध्यम से दमकल विभाग की गाडी पहंुच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि हुसैनपुर निवासी कुलविन्दर के यहां बेटी की शादी थी जिसमें बारातियों ने आतिशबाजी की थी। तेज हवा के कारण बिटोडो ने आग पकड ली जिसमें नरेश पुत्र ओम प्रकाश, लखविन्द्र पुत्र बसंत सिंह, प्रदीप पुत्र नाहर सिंह के उपलो के बिटोडे जलकर राख हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button