
नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1691- अमेरिका में यॉर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777- अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।
1787- तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1886- राम कृष्ण परमहंस देव का निधन।
1906- दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में 20 हजार लोगों की मौत।
1924- नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1946- बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
1960- साइप्रस को ब्रिटेन से आजादी मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1970- बॉलीवुड अभीनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री मनीषा कोइराला का जन्म।
1990- चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
2000- वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2003- लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली।
2008- कॉन्गो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012- विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।
2018- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन।
राम




