World
Trending

आज का इतिहास (29 मई)

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1658- सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी।
1922- इक्वाडोर को आजादी मिली।
1947- इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना।
1953- शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।
1968- दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप जीती।
1970- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1972- मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के अभिनेता पृथ्वी राजकपूर का निधन।
1985- यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
1987- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1988- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
1999- डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा।
1999- नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।
2007- जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
2010 – प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार गैरी कोलमैन का निधन।
2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।
2015- भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी के प्रकोप से 1800 लोगों की मौत।
2018 – पूर्व प्रधान न्यायाधीश नसीर उल मुल्क को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
2022 – भारतीय पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button