आज इन राशियों को आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता
अदालती काम के लिए शुरू किया गया कोई यत्न अच्छा नतीजा दे सकता है, मगर ढैया भी परेशानी रखने वाली है, ध्यान रखें।

मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, सद्भाव बना रहेगा।

वृष: न तो विरोधियों को कमजोर समझें और न ही उन पर भरोसा करें क्योंकि वे आपको परेशान करने के लिए काफी एक्टिव रहेंगे।

मिथुन: संतान साथ देगी तथा उसकी मदद-सहयोग पर भरोसा करना सही रहेगा, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।
कर्क : किसी अदालती काम के लिए शुरू किया गया कोई यत्न अच्छा नतीजा दे सकता है, मगर ढैया भी परेशानी रखने वाली है, ध्यान रखें।
सिंह: किसी बड़े व्यक्ति के साथ मेलजोल आपकी किसी समस्या को सुलझाने में हैल्पफुल हो सकता है, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कन्या : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
तुला : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर गले में खराबी का डर, शीत वस्तुओं का परहेज के साथ इस्तेमाल करें।
वृश्चिक: उलझनें, झमेले उभर कर आपके लिए किसी न किसी मुश्किल समस्या को पैदा करने का कारण बनते रह सकते हैं।
धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा को कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूर भी लाभप्रद रहेगा।
मकर: सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग भी मेहरबान रहेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
कुम्भ : सितारा किसी धार्मिक प्रोग्राम में रुचि बढ़ाने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन में जी लगाने वाला होगा।
मीन: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में रखना चाहिए, लेन-देन या लिखत-पढ़त के काम भी अटैंटिव रह कर निपटाने ठीक रहेंगे।

