धर्म

आज इन राशियों के होने वाले हैं वारे-न्यारे

मेष : सितारा दोपहर तक कारोबारी काम संवारने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मगर बाद में समय मुश्किलों तथा विपरीत हालात बनाने वाला बनेगा।

वृष: समय दोपहर तक कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला, शत्रु भी कमजोर रहेंगे, मगर बाद में हर मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

मिथुन: सितारा दोपहर तक मॉरेल को हाई रखेगा, इरादों में मजबूती, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर बाद में जोर लगाने पर कामयाबी मिलेगी।

कर्क : सितारा दोपहर तक सेहत के लिए कमजोर, इसलिए बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, मगर बाद में हर मोर्चे पर बेहतरी होगी।

सिंह: सितारा कारोबारी हालात ठीक रखेगा, कामयाबी भी देगा, मगर बाद में समय सेहत के लिए ढीला बनेगा, नुकसान का भी डर।

कन्या : सितारा दोपहर तक कमजोर, मन डरा-डरा सा रहेगा, गलत कामों की तरफ भटकेगा, मगर बाद में कामकाजी दशा सुधरेगी।

तुला: दोपहर तक समय बेहतर, यत्न करने पर कोई समस्या हल होगी, मगर बाद में किसी बने बनाए प्रोग्राम के बिगड़ने का डर।

वृश्चिक : कोर्ट-कचहरी तथा प्रॉपर्टी के कामों में कदम बढ़त की तरफ, मान-सम्मान की प्राप्ति, इरादों में मजबूती, शत्रु कमजोर रहेंगे।

धनु : दोपहर तक कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता बनी रहेगी, कामकाजी तौर पर भी आप एक्टिव रहेंगे, फिर बाद में भी समय कामयाबी देगा।

मकर: सितारा दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कामकाजी टूर भी लाभप्रद, फिर बाद में आप हिम्मती-उत्साही बने रहेंगे।

कुम्भ : समय व्यापार, कारोबार में लाभ देने तथा हर फ्रंट पर कामयाबी देने वाला, कामकाजी कोशिशें भी अच्छा रिजल्ट देंगी।

मीन: सितारा दोपहर तक नुकसान, परेशानी देने, खर्चों को बढ़ाने तथा मानसिक तनाव रखने वाला, मगर बाद में हर तरह से बेहतरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button