crime

आगरा में गैस गीजर के धमाके से उड़ी छत, तीन लोग घायल

आगरा। आगरा के शाहगंज के एक मकान में गैस गीजर फटने से हादसा हो गया। गैस गीजर के कारण हुए धमाके में मकान की छत टूट गयी। हादसे में परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।

मामला आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के कमला खां दरगाह के पास का है। यहाँ 200 गज के मकान में रहने वाले करीम के घर गैस गीजर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में उनकी पत्नी और चार वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 200 गज के मकान में 6 भाइयों का परिवार रहता है। सुबह करीबन छह बजे के आस- पास करीम की पत्नी किचन में लगे गैस गीजर को ऑन कर चाय बनाने लगी थीं। इसी दौरान गैस गीजर अचानक से फट गया।

गैस गीजर के धमाके से घर की छत टूट गयी। मलबे में करीम की पत्नी और किचन लगे कमरे में सो रहे करीम और उनकी बच्ची भी मलबे में दब गए। धमके की आवाज़ से पहुंचे परिजनों और आस- पास के लोगों ने उन्हें मलबे से हटाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से हटाकर आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है। आस- पड़ोस के लोगों ने बताया कि धमका इतना जोर का था कि एक पल के लिए लगा जैसे की कोई बम फट गया हो। हादसे में करीम की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जाँच- पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button