टॉप न्यूज़
Trending

आईटीओ चौराहे पर मनीष सिसोदिया के समर्थन में लगे पोस्टर, ‘लिखा वी मिस यू मनीष जी’

नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। यह होर्डिंग पोस्टर मध्य जिले के आईटीओ चौराहे के आसपास लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह पोस्टर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए हैं, जिसपर ‘वी मिस यू मनीष जी’ लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से आम आदमी पार्टी सिसोदिया को याद कर रही है। इन पोस्टर्स को मंगलवार देर रात लगाया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली में मनीष सिसोदिया के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले भी कई बार कभी ऑटो पर, तो कभी क्षेत्रों में मनीष सिसोदिया के पोस्टर देखने को मिले हैं। दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हुआ है, जिसका पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, जिसके पक्ष में पार्टी लगातार समर्थन जुटा रही है। इस पोस्टर के जरिए भी पार्टी शायद मनीष सिसोदिया के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button