राज्य
Trending

असल परीक्षा की घड़ी आई ? शह मात के खेल में एकनाथ शिंदे का पलड़ा भारी, क्या उद्धव खेमा दे पाएगा चुनौती

महाराष्ट्र में शह और मात का खेल अभी भी जारी है और इस खेल में सबसे ज्यादा नुकसान महाविकास अघाड़ी गठबंधन को हुआ है। एकनाथ शिंदे खेमे ने पहले महाविकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया और फिर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए भाजपा-शिंदे खेमे ने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया।

महाराष्ट्र में शह और मात का खेल अभी भी जारी है और इस खेल में सबसे ज्यादा नुकसान महाविकास अघाड़ी गठबंधन को हुआ है। एकनाथ शिंदे खेमे ने पहले महाविकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया और फिर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए भाजपा-शिंदे खेमे ने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। लेकिन भाजपा-शिंदे खेमे के लिए असल परीक्षा अभी बाकी है। हालांकि जिस प्रकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार दावा कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एकनाथ शिंदे बहुमत परीक्षा को पास कर सकते हैं।

भाजपा-शिंदे खेमे ने जिस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार को मात दिया है, उससे उद्धव ठाकरे खेमे के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। क्योंकि उद्धव ठाकरे खेमे के पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद नहीं है कि वो एकनाथ शिंदे को रोक सकें। हालांकि असल परीक्षा अभी बाकी है और इस परीक्षा में एकनाथ शिंदे की जीत की संभावना काफी ज्यादा है और वो हमेशा दावा करते रहे हैं कि विधानसभा में उनके पास पर्याप्त संख्याबल है।

कांग्रेस के नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था और एक साल बाद इस पद पर भाजपा-शिंदे खेमे के उम्मीदवार की जीत हुई है। भाजपा नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले और उन्होंने महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया जिन्हें 107 वोट मिले। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राहुल नार्वेकर देश में अब तक के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके ससुर और एनसीपी नेता रामराजे नाइक विधान परिषद के सभापति हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button