Madhya Pradesh
Trending

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, देसी कट्टे और जिंदा कारतूस का जखीरा पकड़ाया

पुलिस ने बीहड़ में एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में देसी कट्टे और जिंदा कारतूस का जखीरा पकड़ा है।

मध्य प्रदेश के बीड़ह में भले ही अब डकैतों का आतंक खत्म हो चुका हैं, बावजूद इसके यहां अब भी अनैतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सूबे की भिंड पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए बीहड़ में एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में देसी कट्टे और जिंदा कारतूस का जखीरा पकड़ा है।

मामले को लेकर भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि, कचनाव गांव के बीहड़ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। मुखबिर से इस बारे में सूचना मिलने पर तत्काल गोरमी पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान वहां से काफी मात्रा में हथियार बनाने के सामान और 10 देसी कट्टे बरामद किए गए। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button