
सरसावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान उप निरीक्षक नरेश कुमार भाटी द्वारा मय हमराही फोर्स के ग्राम मंधौर को जाने वाला रास्ते से अभियुक्त अंकित उर्फ मनोज पुत्र मुकेश निवासी ग्राम मन्धौर थाना सरसावा जिला सहारनपुर को एक नाजायज चाकू व गैर प्रान्त की 24 बोतल अवैध देशी शराब क्लब माल्टा हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।




