अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, दो ट्रक अवैध खनन एवं ओवरलोड में सीज
अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना पुलिस निडर होकर कार्रवाई कर रही है, ओवरलोड एवं अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहारीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेशानुसार अवैध खनन/ओवरलोड की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज कुमार चौधरी मय हमराह मय राजस्व टीम के द्वारा दो ट्रक क्रमशः यूके 17 सीए 9666 व ट्रक संख्या जेएच02 एवाई-8107 को अवैध खनन/ओवरलोड में पकड़ कर सीज किया गया है। दो दिन पहले भी बिहारीगढ़ पुलिस ने दो अन्य ट्रक सीज किए थे। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि क्षेत्र में अलग-अलग रास्तों से होकर गुजरने वाले खनन सामग्री से लदे वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही है हर तरह से अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना पुलिस निडर होकर कार्रवाई कर रही है, ओवरलोड एवं अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।




