देश
Trending

अम्बेडकर नगर में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद अम्बेडकर नगर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उल्लेखनीय है कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर के पास ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों की मौत की खबर है। जबकि एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक फरार है।

मृतकों की पहचान मालीपुर थाना चितौना कला निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। अन्य लोगों की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button