देश-विदेश
Trending

अमेरिकी न्याय विभाग करेगा कानून प्रवर्तन एजेंसी की प्रतिक्रिया की समीक्षा

अमेरिकी न्याय विभाग टेक्सास के उवाल्डे के एक स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने बुधवार को यह बात कही।

वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग टेक्सास के उवाल्डे के एक स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने बुधवार को यह बात कही।
उन्होंने कहा कि उवाल्डे के मेयर डॉन मैकलॉफलिन के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है।
यह मुद्दा घटना वाले दिन पुलिसकर्मियों की किस तरह की प्रतिक्रियाएं रहीं, इसके मद्देनजर उठा।
सीएनएन ने गारलेंड के दिए बयान के हवाले से कहा, ”समीक्षा व्यापक स्तर पर, स्वतंत्र व पारदर्शी तरीके से होगी। हम इस बात का आकलन करेंगे कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था, हम घटनास्थल का दौरा करेंगे, चश्मदीदों, पीड़ित बच्चों के परिवारजनों, स्कूल प्रशासन व कानून प्रवर्तन एजेंसियों से पूछताछ करेंगे। हम उन तथ्यों की समीक्षा करेंगे, जो बाद में उपलब्ध कराए गए थे।”
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 18 वर्षीय एक युवक ने उवाल्डे के एक स्कूल में 19 विद्यार्थियों के अलावा दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी। हालांंकि, बाद में पुलिस ने भी उस हमलावर को मार गिराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button