देश
Trending

अमृतसर में हमलावरों ने भाजपा नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में कल (रविवार ) रात अज्ञात हमलावरों ने पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह को गोली मार दी। लहूलुहान भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतसर में इससे पहले हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या की जा चुकी है। पिछले कुछ समय से पंजाब में हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बलविंदर सिंह पर हुए प्राणघातक हमले के बाद एसपी जुगराज सिंह उनके घर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार बलविंदर सिंह अपने घर पर आराम कर रहे थे। कुछ लोगों ने घर की घंटी बजाई। हमलावरों ने दरवाजा खोलते ही उन्हें गोली मार दी। गोली बलविंदर सिंह के जबडे़ के आर-पार हो गई। इसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग पहुंचे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। उनकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। रातभर अमृतसर में नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसपी जुगराज सिंह के अनुसार बलविंदर सिंह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। परिवार ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button