बुलंदशहर(दीपक पंडित )। अमर सिंह महाविद्यालय बना चैंपियन चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की अन्तरमहाविधलीय प्रतियोगिता में अमर सिंह महाविद्यालय ने पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप जीत कर जिले का नाम रोशन किया। मनीष गोस्वामी के गोल्ड, आदित्य के सिल्वर मेडल, अंजलि के कांस्य पदको की मदद से कराटे महिला पुरुष के पहले संस्करण जो कि अमर सिंह महाविद्यालय में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो गिरिश कुमार, प्राचार्य दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह रहे। इस अवसर पर ऐशयन कांषय पदक विजेता पावरलिफ्टर गीता तेवतिया को भी उनके अध्भुत प्रदर्शन के लिए सम्मानीत किया गया। आयोजन सचिव प्रो० भीष्म सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले महिला व पुरुष खिलाडी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलने जनवरी में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मेरठ और सहारनपुर मंडल के लगभग 37 मखविडजलयों के 250 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन अध्यक्ष प्रो० राजेन्द्र सिहं, प्राचार्य रहे। प्रो०के डी वर्मा, प्रो ओमकार तिवारी, प्रो० ऐस के बैरागी, डॉ निशा चौधरी , डॉ मनीष मिश्र, डॉ सुरेंद्र, डॉ नवीन, डॉ अवधेश, डॉ रामजी दिवेदी, डॉ साफिया जैनब, डॉ अंजना खोलिया, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजपाल, डॉ दिव्या बाला पाठक, डॉ पंकज आदि रहे।




