crime

अमरोहा में शातिर लुटेरा गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सर्राफा लूटकांड का मास्टरमाइंड 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात्रि चक बदौनिया से कालाखेडा मार्ग पर रजबपुर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाश को सरकारी अस्पताल भेज दिया।
बदमाश की पहचान राशिद निवासी ग्राम गिनोरी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध असलहा 315 बोर तमंचा , दो खोखा व दो जिंदा 315 बोर कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा छह हजार रूपए बरामद हुए हैं।
बीते वर्ष दिसंबर माह में थाना हसनपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से लूटपाट की घटना वांछित शातिर बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट जैसी अन्य कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस द्वारा बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button