राज्य
Trending

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद…कई घायल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 6 जवानों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य जवान घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 6 जवानों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य जवान घायल हो गए। आईटीबीपी कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। एक अधिकारी ने जानकारी दी की बस का ब्रेक फेल हो गया था जिसके बाद यह गहरी खाई में जा गिरी।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि बस में 39 जवान (आईटीबीपी के 37 जवान) और जम्मू-कश्मीर के (2 पुलिसकर्मियों) को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 6 कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

दुर्घटना में आईटीबीपी के 25 जवान और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बस चंदनवाड़ी से यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष आ रही थी। हादसे की तस्वीरें और फोटो सामने आई हैं जिसमें दिख रहा है कि बस काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button