Uncategorized

अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध है बागपत का खरबूजा

बागपत का खरबूजा अपने लाजवाब स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सीजन शुरू होते ही अब इस खरबूजे की धूम मचनी शुरू हो गई है।

बागपत। बागपत का खरबूजा अपने लाजवाब स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सीजन शुरू होते ही अब इस खरबूजे की धूम मचनी शुरू हो गई है। जिधर भी देखो उधर, खरबूजा ही खरबूजा नजर आ रहा है और इसे खरीदने के लिए ठेलियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

चौक-चौराहों पर खरबूजे की ठेलियां सजनी शुरू हो गई है। इस खरबूजे का स्वाद चखने के लिए हर कोई बेसब्र नजर आ रहा है। बागपत जिले की सीमा से होकर दिल्ली व हरियाणा आदि राज्यों को आने-जाने वाले लोग इस खरबूजे को खरीद रहे हैं। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के आस-पास इस खरबूजे की काफी ठेलियां सजी हुई है। इसके अलावा यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुल के पास इन खरबूजों की बड़ी मंडी लगी हुई है। यही से लोग बड़ी संख्या में खरबूजों की खरीदारी कर रहे हैं। आढ़ती जाहिद कुरैशी व साजिद कुरैशी उर्फ सोनू का कहना है बागपत का खरबूजा भले ही दुनियाभर में मशहूर हो, लेकिन खरबूजे की पैदावार करने वाले किसानों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती। यमुना खादर में आज भी कई जगह ऐसी है, जहां पर बाढ़ से बचाव के लिए ठोकरे नहीं लगवाई गई है। ताजे वाला बांध से पानी छोड़ने पर उनकी प्लेज डूब जाती है, जिस कारण उन्हें आर्थिक दंश झेलना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button