राज्य

अन्न वितरण योजना लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन-ओबीसी मोर्चा

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) सामाजिक न्याय पखवाडा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक के कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर ओबीसी मोर्चा को गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न वितरण योजना लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन करने का जिम्मेदारी दी गई जिसमें नरेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष हरवीर पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुंदर पाल ने जिले की टीम को निर्देशित किया की सभी विधानसभाओं में लाभार्थियों को माला पहनाकर धन्यवाद दिया जाए और प्रचंड बहुमत से योगी जी एवं मोदी जी की सरकार को लाने हेतु आभार प्रकट किया ।
विजय वर्मा जिला प्रभारी गरीब कल्याण योजना एवं जगदीश पंचाल जी के साथ केशव मंडल में प्रमोद बजरंगी के साथ अनेकों जगह राशन डीलर की दुकान पर जाकर लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया कि उन्होंने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को जिताया इसके अलावा संजय धीमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राम कुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सचिन प्रजापति जिला मंत्री ने चरथावल क्षेत्र, जयकरण गुर्जर जिला महामंत्री ने मीरापुर विधानसभा, मनोज पांचाल जिला महामंत्री ने सदर विधानसभा, हिमांशु सैनी जिला मंत्री ने पुरकाजी विधानसभा एवं कंवरपाल वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी ने बुढ़ाना क्षेत्र, धीर सिंह प्रधान एवं बिजेंद्र पांचाल ने खतौली विधान सभा में जाकर अनेकों लोगों से मिलकर उनका माल्यार्पण किया और साथ ही साथ उनको बधाई दी कि उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी को इतनी अधिक वोटों से जीता कर लाने के लिए आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित बंजारा, नरेंद्र प्रजापति, देवेंद्र पाल, अजय शेरावत अमित धर्मा संजय गुर्जर जोगेंद्र जॉनी सेंसर पाल अनमोल अनुज प्रजापति अमरजीत नंदन कश्यप संदीप कुमार आदि लोगों ने सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button