Uncategorized

अनंत तोमर उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम जूनियर में शामिल, गांव वालों ने किया जोरदार स्वागत

अनंत का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भी हुआ सलेक्शन

बड़ौत। शिकोहपुर गांव के कबड्डी खिलाड़ी अनंत तोमर ने अपने स्कूल क्रिस्टु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बागपत की ओर से पश्चिम बंगाल में आयोजित सी.आई.एस.ई. नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2024 अपनी टीम की ओर से बहुत अच्छा प्रदर्शन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलवाई। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जनपद बागपत के शिकोहपुर गांव रहने वाले कक्षा 7 के छात्र अनंत तोमर पुत्र श्री अनुज तोमर ने अपने स्कूल क्रिस्टु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपत की ओर से पश्चिम बंगाल में आयोजित अंडर 14 सी आई एस सी ई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2024 में प्रति भाग कर खेल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को विजयश्री दिलाई। उक्त चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के बाद अनंत तोमर का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2024 के लिए सलेक्शन हो गया है। अब वह उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम जूनियर की तरफ से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2024 में प्रतिभा करेंगे। उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम जूनियर में अनंत तोमर का सिलेक्शन होने से गांव वालों में खुशी की लहर है। खिलाड़ी के संरक्षण के उपरांत गांव वालों ने अनंत के आज गांव में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गांव के चौधरी विक्रम सिंह मास्टर जोगिंदर सिंह चौधरी मालू ठेकेदार चौधरी संजू चौधरी अमित सिंह तोमर चौधरी विनोद, ग्राम कोच नरेंद्र सिंह आदि ने खिलाड़ी का स्वागत किया एवं आशीर्वाद दिया । इस दौरान चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि अनंत तोमर ने अपने गांव का ही नहीं जनपद का भी नाम रोशन किया है क्योंकि उसका उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम में सिलेक्शन हो गया है अब वह नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेगा और अपने गांव में जनपद बागपत का नाम रोशन करेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र तोमर अनुज तोमर अमित तोमर नरेंद्र सिंह आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button