बागपत (विनीत कौशिक। )राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के लिए होने वाले निर्वाचन को निष्पक्ष ,शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज जिला अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजकमल यादव जी ने कलेक्टर सभागार में RO -ARO व प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा जनपद में 3नगर पालिका परिषद एवं 6 नगर पंचायत स्थित हैं जिनमें कुल 149वार्ड ,102 मतदान केंद्र,301मतदेय स्थलो पर272035 मतदाता मतदान करेंगे प्रत्येक मतदान स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे इस प्रकार 1204 कार्मिक मतदान हेतु लगाए जाएंगे जिसमें 36% रिजर्व 360 कार्मिक रखे जाएंगे । जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी एआईजी स्टांप को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्त बूथों पर कैमरे लगाए जाएं जिसकी कलेक्ट्रेट सभागार में स्थित एलसीडी स्क्रीन पर इलेक्शन प्रत्येक मतदान केंद्र की प्रत्येक एक्टिविटी पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा सभी निर्वाचन से जुड़े अधिकारी अपना प्रशिक्षण अच्छे से लें जिससे कि इलेक्शन कराने में किसी तरह की कोई समस्या ना आए उन्होंने आर ओ ए आर ओ को निर्णय सर्वमान्य होगा।

अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल चौहान ने समस्त विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से रूबरू कराया उन्होंने कहा सभी अधिकारी इलेक्शन में मिली समस्त जिम्मेदारियों को सत्य निष्ठाता, ईमानदारी लग्न और तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।

इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत खेकड़ा, समस्त अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

