अटल भूजल योजना के अंतर्गत गांव के तालाब मे चल रही खुदाई और सफाई कार्य
बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव मे अटल भूजल योजना के अंतर्गत गांव के तालाब मे चल रही खुदाई और सफाई कार्य मे ग्राम प्रधान ने ठेकेदार पर गलत और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार की शिकायत डीएम सहित अन्य अधिकारियों से की है।

बालैनी। बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव मे अटल भूजल योजना के अंतर्गत गांव के तालाब मे चल रही खुदाई और सफाई कार्य मे ग्राम प्रधान ने ठेकेदार पर गलत और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार की शिकायत डीएम सहित अन्य अधिकारियों से की है।

क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव मे अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाब की सफाई और खुदाई का कार्य टिया कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अजय यादव ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है उसने तालाब की पटरी पर कीचड़ के मलबे को दबाकर ऊपर से रेत डालकर पटरीकरण किया जा रहा है व तालाब से मिट्टी निकालकर बिना ग्राम प्रधान की जानकारी के आसपास के लोगो से पैसा लेकर मिट्टी भराव कार्य किया जा रहा है। कहा कि इसका विरोध किया गया तो ठेकेदार ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की और कहा कि मे अपने तरीके से कार्य करूँगा जिससे शिकायत करनी है कर लो। जिसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया जिसके चलते तालाब के आसपास कीचड़ और गंदगी फैली है जिससे ग्रामीणो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डीएम, अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियो से की है।


