Rajasthan
Trending

अजमेर में राजकीय पशु अस्पताल को 24 घंटे संचालित करने की मांग

अजमेर। राजस्थान मानव अधिकार परिषद प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित कर अजमेर राजकीय पशु अस्पताल को 24 घंटे संचालित कर मूक जानवरों को इलाज की सुविधा मुहैय्या कराने की मांग की है।
एनएसयूआई पूर्व प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता ने अपने पत्र में गहलोत से आग्रह किया है स्मार्टसिटी बनने जा रहे अजमेर में अस्पताल तो है लेकिन प्रतिदिन चौबिस घंटे इलाज सुविधा नहीं है। उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे पशु चिकित्सक एवं सुविधाएं उपलब्ध होने पर अनेकों जानवरों की जान बचाये जाने की बात कहते पशुओं एवं पशुपालकों को राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button