राज्य
Trending

अजमेर जिले के किशनगढ़ में धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में झगड़े में घायल एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत के मामले में ज्ञापन देने के दौरान धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में झगड़े में घायल एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत के मामले में ज्ञापन देने के दौरान धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
किशनगढ़ थानाधिकारी नेमीचंद चौधरी ने आज बताया कि गत 27 मई को हुए झगड़े में घायल मनीष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। ब्राह्मण समाज एवं परिजन दोषियों को गिरफ्तारी की मांग का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को देने आये थे। इस दौरान ही शिवा रावत नामक व्यक्ति को फोन पर धमकियां मिलने लगी। धमकी की यह बात सभी के बीच फैल गई और माहौल गर्म होने लगा। पुलिस ने मामले की नाजुकता समझ मोबाईल की काल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंच गयी।
पुलिस ने धमकी देने के आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ कुकु (25) निवासी मालियों की ढाणी, पुलिस थाना गांधीनगर, किशनगढ़ को आज गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button