अगले 3 घंटे के अंदर इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 घंटे के अंदर इन इलाकों में बारिश होगी।

चंडीगढ़। जानकारी देते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 घंटे के अंदर इन इलाकों में बारिश होगी।

साथ ही बादलों की गरज चमक और धूल भरी हवाएं इन क्षेत्रों में देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग ने यह जानकारी दिनांक 18.05.2022, सुबह 8.25 पर साझा की है।

चंडीगढ़ से सटे हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश हुई थी और मंगलवार को मौसम सुहावना रहा था। जिसका असर अब चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
18 मई को हिमाचल राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी। उसी का लाभ अब चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली को मिलने जा रहा है। पंजाब के कई जिलों में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।



