Uncategorized
अखिल भारत हिंदू महासभा ने फूंके वैलेंटाइन डे के ग्रीटिंग कार्ड, किया विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। जनपद के शिव चौक पर पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए ग्रीटिंग कार्ड जला कर विरोध प्रदर्शन किया।।

अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह वैलेंटाइन डे पर होटल मालिकों से अपील करते हैं कि किसी भी असामाजिक तत्व को होटल में मैं बैठा है जो अश्लीलता फैलाए उन्होंने बताया कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन उनके द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें वह होटल और पार्क में जाकर देखेंगे जो भी व्यक्ति अश्लील हरकत करते हुए पाया गया उसका लाखों से इलाज किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


