uttar pradesh

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

यमुनापुरम में जीटी रोड स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया

बुलंदशहर(दीपक पंडित )। यमुनापुरम में जीटी रोड स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर पाइल्स ,भगन्दर, फिशर ,पिलोनाइडल साइनस, वात रोग,माइग्रेन, यौन रोग, गुर्दा रोग ,थायराइड ,हृदय रोग, उदर रोग,आदि गंभीर रोगों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में एकत्र हुए लोगों को जानकारी देते हुए क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के केन्द्रीय संगठन मंत्री वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि 24 मई 1907 को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की स्थापना नासिक में गोदावरी नदी के तट पर हुई थी ।सी सी आइ एम एवं आर ए वी की स्थापना मे महासम्मेलन का बहुत बडा़ योगदान रहा है। संस्था के द्वारा और भी बहुत से कार्य आयुर्वेद चिकित्सकों के हित में किए गए हैं ।उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन 26 मई तक सुबह10.30 से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा।उन्होंने बताया कि ग्रीष्मऋतु में दही ,तेज मिर्च मसालेदार भोजन तला हुआ भोजन ,फास्ट फूड, जंक फूड का सेवन ना करें।तेज धूप में ना निकले ,अगर आवश्यक हो तो कपडे से सिर को ढककर निकले ।जौ के सत्तू को पानी में घोलकर प्रयोग करें ।ताजा गन्ने का रस बिना नमक का प्रयोग करें ।घड़े के पानी का प्रयोग करें।मौसम के फलों का प्रयोग करें। आजकल हमारे गलत खानपान व गलत रहनसहन के कारण हमारा लीवर कमजोर हो जाता है ।इसके लिए समय से भोजन एवं समय से सोना बहुत जरुरी है।शिविर में डा प्रदीप कुमार शर्मा, नीरज,आशुतोष, कांति,लता, राजू का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button